छत पर नहाती महिला के फोटो खींचे, बदनाम करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, ऐंठे 45 हजार रुपये

 

  भीलवाड़ा हलचल। 

छत पर नहाती महिला के मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दी, जिस पर प्रताप नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक 39 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट में बताया कि करीब एक साल पहले वह मकान की छत पर नहा रही थी। इस दौरान प्रकाश जीनगर ने वहां आकर नहाती हुई का वीडियो बना लिया और फोटो खींच लिये। दो-तीन दिन बाद ही जब वह घर में अकेली थी, तब प्रकाश वहां आया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने अपने मोबाइल में महिला को उसके अश्लील वीडियो दिखाये और बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने और बच्चों को मारने का डर बताकर दुष्कर्म किया। उसने चाकू भी दिखाया। इसके बाद भी वह बार-बार खोटा काम करता। डर के मारे उसने कोई रिपोर्ट नहीं दी। इसके चलते आरोपित के हौंसले बुलंद हो गये और वह पीडि़ता से नाजायज रुपयों की मांग करने लगा। झूंठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगा। उसने पीडि़ता से 45 हजार रुपये भी ऐंठ लिये। परसों भी उसने घर आकर दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन पीडि़ता चिल्लाई तो वह भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा