45 साल से बंद मंदिर के दरवाजे खोलने वाला गोपालसिंह भी आया मांडल, लोगों ने बैठाया कंधे पर

 


  मांडल चंद्रशेखर तिवाड़ी

मांडल में 45 साल से बंद मंदिर के गेट खोलकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला गोपालसिंह बस्सी भी आज मांडल पहुंच गया। गोपाल सिंह को देखकर वहां मौजूद लोगों में जोश बढ़ गया और भीड़ ने उसे कंधे पर बैठा लिया। 
बता दें कि मांडल में एक विवादित स्थल जो की 45 साल से बंद है और थाना प्रभारी मांडल को उसका रिसीवर न्युक्त किया हुआ है। इस स्थान को शुक्रवार अल सुबह गोपालसिंह गुर्जर बस्सी नामक एक युवक ने कुछ साथियों के साथ मिलकर खोल दिया था। इसका वीडियो भी गोपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने इसे लेकर गोपाल सिंह व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
इस बीच, सोमवार को पैदल मार्च के लिए मांडल के तेजाजी चौक में सुबह से ही लोग जुट रहे थे। इस दौरान गोपाल सिंह बस्सी भी वहां पहुंच गया। गोपाल सिंह गुर्जर को देखकर लोगों में जोश पैदा हो गया और उन्होंने गोपाल सिंह को कंधे पर बैठा लिया। इसके बाद गोपाल सिंह को लोग मेन रोड से तेजाजी चौक तक कंधे पर बैठाकर ले गये। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना