सौतेला पिता 5 साल तक शराब के नशे में करता रहा दुष्कर्म

 


कोटा।  जिले में सौतेला पिता अपनी बेटी से 5 साल तक शराब के नशे में दुष्कर्म करता रहा। कोटा शहर के आरके पुरम थाना इलाके में पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ 5 साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी पिता की निर्दयता से परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता की काउसिलिंग के बाद बाल कल्याण समिति ने बालिका को अस्थाई आश्रय दिलाया है। 

शराब पीने के बाद वहशी हो जाता था

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग ने अपनी शिकायत में बताया है की उसका पिता सौतेला और करीब 5 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता का कहना है की पिता शराब पीकर उसके साथ मारपीट भी करता था। वहीं पीड़िता की मां ने कई बार इसका विरोध किया तो उसके साथ ही पिता मारपीट करने पर उतारू हो जाता था। पीड़िता ने बताया की बधुवार देर रात को भी पिता शराब पीकर आया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। ऐसे मे अब पिता के कर्मो से परेशान पीड़िता ने न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना