तस्करों की पिकअप नील गाय से टकराकर फोरलेन से कूदी, लगी आग, तस्कर भागे, 6 क्विंटल, 73 किलो डोडा-चूरा बरामद

 


 भीलवाड़ा हलचल.
चित्तौडग़ढ़ जिले से आई एक पिकअप अमरतिया गांव के पास नील गाय से टकराने के बाद फोरलेन से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद पिकअप में आग लग गई। वहीं तस्कर मौके से भाग छूटे। पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद मौके से 6 क्विंटल 73 किलो 800 ग्राम डोडा-चूरा  जब्त कर लिया गया।  
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोटा-चित्तौडग़ढ़ हाइवे पर बुधवार तड़के एक पिकअप बेगूं से आई। यह पिकअप अमरतिया के पास नील गाय से टकराने के बाद फोरलेन से नीचे जा कूदी। इसके बाद पिकअप में आग लग गई। मांडलगढ़ पुलिस ने दमकल को बुलवा कर पिकअप में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से 6 क्विंटल 73 किलो 800 ग्राम डोडा-चूरा भरे प्लास्टिक कट्टे बरामद किये, जबकि तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग पाये।  पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना