गरमाया सियासी पारा, गहलोत के मंत्री खाचरियावास बोले- चला देंगे BJP कार्यालय पर बुलडोजर
देश के पांच राज्यों का चुनाव परिणाम से राजस्थान की राजनीति गर्मा गई है। खाद्यमंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा को जीत का घमंड नहीं करना चाहिए। झूठ और फरेब के नाम पर भाजपा ने सरकार बनाई है। खाचरियावास ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के राजस्थान में बुलडोजर चलाने वाले बयान पर पलटवार किया है। खाचरियावास ने कहा कि पूनिया को जीत का ज्यादा घमंड नहीं करना चाहिए। ज्यादा घंमड करेगी तो भाजपा के कार्यालय पर बुलडोजर चला देंगे। पूछा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कितने बुलडोजर चलाएं है
खाचरियावास बोले- भाजपा देश से माफी मांगे मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने विधासनभा के बार मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि भाजपा अपने गलत कामों के लिए देश की जनता से माफी मांगे । मैं कहता हूं कि जीत के घंमड में भाजपा काम नहीं करेगी। भाजपा को अपने गलत कामों के लिए माफी मांगनी चाहिए। वह जय श्रीराम बोलते हैं। हम जय सियाराम बोलेंगे। रामजी तो हमारे हैं। मंत्री खाचरियावान ने पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी के बयान पर भी पलटलार किया है। खाचरियावास ने कहा कि वासुदेव देवनानी भगवान राम के सहारे कब तक चुनाव जीतेंगे। वासुदेव देवनानी का पलटवार मंत्री खाचरियावास के बयान पर पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने पलटवार किया है। देवनानी ने विधानसभा के बाहर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी राम के पक्ष में नहीं रही। रामसेतु पर कपिल सिब्बल का सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दायर करना इसका ज्वलंत उदाहरण है। कपिल सिब्बल ने राम के अस्तित्व पर ही सवाल लगा दिया था। अब कांग्रेस के नेताओं ने देश भर में मंदिरों में जाना शुरू कर दिया। यूपी में बुलडोजर समाज के दुश्मनों पर चलना चाहिए। जिनसे समाज दुखी होता है उनसे पर बुलडोजर चलना चाहिए। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें