किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत
टोंक टोडारायसिंह क्षेत्र के बीबोलाव गांव के किसान की खेत पर कृषि कार्य करने के दौरान जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। टोडारायसिंह थानाधिकारी ब्रजेश मीणा ने बताया कि रतिराम जाट ने रिपोर्ट दी है। उसमें बताया है कि उसके पिता रामलाल (62) पुत्र रामनिवास जाट निवासी बीबोलाव तहसील टोडारायसिंह 14 मार्च को अपने खेत पर सरसों की फसल इकठ्ठा कर रहे थे। तभी सरसों की काट के नीचे से जहरीले कीड़े ने पैर को काट लिया, जिससे उसके पिता मौके पर ही अचेत हो गए। हालत गंभीर होने पर गणेती अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जहर शरीर में फैल जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने टोडारायसिंह के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक गरीब परिवार से है। उसके पत्नी, दो लड़के और दो लड़कियां हैं। सभी खेती बाड़ी कर जीवन यापन करते हैं। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें