हीरा-पन्ना मार्केट में चाकूबाजी, युवक घायल

 


 भीलवाड़ा हलचल। शहर के हीरा पन्ना मार्केट में चाकू लगने से युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन भी किया है। उधर, चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।  
एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, ब्यावर सदर थाने के श्यामगढ़ के रहने वाले वाले सिकंदर 24 पुत्र शौकिन मोहम्मद पर यहां हीरा पन्ना मार्केट में कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे सिकंदर घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उधर, झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा करने वाले तीन-चार युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्टया झगड़ा लेन-देन को लेकर होने की बात सामने आई है। वास्तविकता युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही सामने आ पायेगी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना