कच्चे तेल में गिरावट के बीच लुढ़का सोना, चांदी

 

नई दिल्ली । सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के साथ ही सोने और चांदी के दामों में बीते दिनों से जारी तेजी पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ब्रेक लग गया और दोनों कीमती धातुओं के दाम बुरी तरह टूट गए। बीते दिनों 55 हजार के स्तर तक उछाल भरने के बाद आज सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 70 हजार के स्तर पर आ गई। आज सोने की कीमत 0.25 फीसदी फिसलकर 52,748 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। 

कच्चे तेल में गिरावट का असर 
कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी का असर कीमती धातुओं के दाम पर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते जहां एक ओर सोने का दाम टूटा है तो दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी में आज 0.50 फीसदी की गिरावट आई है और इसके साथ ही यह कीमती धातु 70, 015 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि रूस यूक्रेन के बीच बातचीत की सुगबुगाहट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है और ये 108 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई हैं। इसका सीधा असर कीमती धातुओं के दाम पर दिखाई दे रहा है। बता दें कि बीते दिनों कच्चे तेल का भाव अपने 14 साल के शिखर पर 139 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना