फैक्ट्री में घुसकर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मालिक का बेटा घायल

 

जोधपुर /

एक बार फिर फलोदी उपखंड क्षेत्र के बैंगटी गांव में स्थित कपास फैक्ट्री में घुसकर चार बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक और उसके बेटे पर फायरिंग कर उनसे सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। फायरिंग में मालिक का बेटा घायल हो गया। फलोदी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लूट और फायरिंग की घटनाएं निरंतर हो रही है। जिसके चलते व्यापारियों और नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बैंगटी गांव में मथानिया निवासी जुगलकिशोर राठी की कपास जिनिंग फैक्ट्री लगी हुई है। इस फैक्ट्री में सुबह करीब 8 बजे एक कार में सवार होकर आए चार अज्ञात लुटेरों ने जुगकिशोर और अशोक राठी पर फायरिंग की। फायरिंग में अशोक राठी के पैर में गोली लगी। इस दौरान लुटेरे सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। फायरिंग में घायल अशोक राठी को फलोदी पुलिस ने राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पैर में लगी गोली डॉक्टरों ने निकालकर उसे जोधपुर रेफर कर दिया है।पुलिस ने आसपास के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी करवाकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सूचना मिलने एएसपी अरूण कुमार माच्या एवं डिप्टी एसपी रामकरणसिंह मलिंडा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और बाप थाना टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में करीब पांच से छह राउंड फायरिंग की गई है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा