प्रेमिका और उसके मासूम बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंका, गिरफ्तार

 


प्रतापगढ़ ।

प्रेमिका और उसके मासूम बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना  जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र की है। इसका खुलासा शनिवार को उस समय हुआ, जब तीन महीने से लापता एक महिला और दो साल के एक बच्चे के लापता होने के मामले की जांच कर रही पुलिस को एक कुएं से दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले में मृतका के कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि तीन महीने पहले उसने ही दोनों की हत्या की और शवों से पत्थर बांधकर उन्हें कुएं में धकेल दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घासाखेड़ा निवासी भैरूलाल मीणा ने तीन महीने पहले अरनोद थाने में अपनी पत्नी रूकमणि बाई और उसके दो साल के बेटे दीपक के लापता होने का मामला दर्ज कराया।

ये है मामला

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि अरनोद थाना अधिकारी अजय सिंह राव को साखथली के कुएं में एक महिला व बच्चे के शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद दो विद्युत मोटरों के माध्यम से कुएं का पानी निकाला। हाइड्रो क्रेन भी मंगवाई। एसएचओ ने एक अन्य व्यक्ति के साथ कुएं में उतरकर महिला व उसके बच्चे के शव को बाहर निकाला। भैरूलाल मीणा ने उनकी शिनाख्त पत्नी रूकमणि और बेटे के रूप में की थी। इस मामले में पुलिस ने भैरूलाल पुत्र पन्नालाल डांगी को हिरासत में पूछताछ की। उसने कबूल कर लिया कि उसीने 22 दिसंबर, 2021 की रात दोनों की हत्या कर दी थी। सबूत मिटाने की नीयत से मृतका व उसके पुत्र दीपक को एक साथ लोहे के तारों से पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया मामला दोनों के प्रेम प्रसंग का था। अनबन के चलते भैरूलाल की पहले रूकमणि की घर के पास बने खेत में ले जाकर गला घोंट कर हत्या की। उसके बाद घर के अंदर सो रहे उसके दो वर्षीय बेटे दीपक की हत्या कर दी थी। बताया गया कि रूकमणि लंबे समय से अपने पति को छोड़कर पीहर ही रह रही थी।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा