घर के बाहर मंजन करती किशोरी को खींचकर बाड़े में ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा

 


  भीलवाड़ा हलचल। घर के बाहर रात में मंजन कर रही किशोरी को जबरन खींच कर एक बाड़े में ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया।  
बिजौलियां थाना प्रभारी कैलाशचंद्र ने  बताया कि 17 वर्षीय एक लड़की चार मार्च को अपने घर के बाहर रात साढ़े नौ बजे मंजन कर रही थी। आशुतोष,  उसे अकेला पाकर जबरन एक बाड़े में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।  नाबालिग को धमकाकर आरोपित मौके से भाग छूटा। इस घटना को लेकर नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया। अगले दिन वह रोने लगी। परिजनों ने विश्वास में लेकर पूछा तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन इस घटना को लेकर आरोपित पक्ष को उलाहना देने उसके घर गया, जहां उन्होंने पीडि़त पक्ष से गाली-गलौच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। जांच के बाद इस मामले में आरोपित आशुतोष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना