हिस्ट्रीशीटर ने सौतेली बहन की गोली मार कर दी हत्या

 


जोधपुर . शहर के डिगाड़ी क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर ने गुरुवार को सौतेली बहन की गोली मार कर हत्या कर दी।  हिस्ट्रीशीटर फरार हो गया।  पुलिस का मानना है कि प्रोपर्टी विवाद में यह हत्या की गई। फिलहाल पुलिस टीम हत्यारे  भाई की तलाश में जुटी है।

मंडोर एसीपी ने बताया कि आज सूचना मिली कि डिगाड़ी के विष्णु नगर निवासी बाबूलाल विश्नोई की बेटी 32 वर्षीय निरमा को उसके भाई जोलियाली निवासी श्रवणराम ने गोली मार घायल कर दिया है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक निरमा की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रोपर्टी विवाद का मामला लग रहा है।

बहन की हत्या करने वाले श्रवणराम पर हत्या सहित कई केस चल रहे हैं। इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। घटना के बाद आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जांच शुरू की। फिलहाल श्रवणराम की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना