अलवर के बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत

 


 भीलवाड़ा हलचल। जिले के लसाडिय़ा गांव में अलवर के एक बुजुर्ग की अल सुबह अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। 
बागौर थाने के दीवान जगदीश प्रजापत ने हलचल को बताया कि हरसोली, अलवर निवासी दयानंद 75 पुत्र हरदयाल सिंह जाट ने यहां लसाडिय़ा इलाके में 30-35 बीघा जमीन ले रखी है। जाट यहीं खेत पर बने कमरे में रहता था।  जाट का अचानक जी घबराने लगा तो उन्होंने अपनी बेटी को फोन किया। इसके बाद फोन कट गया। बेटी ने दुबारा पिता को कॉल किये तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐेसे में बेटी ने एक ग्रामीण को इस बारे में जानकारी दी और उसे खेत पर जाने के लिए कहा। यह व्यक्ति जब खेत पर पहुंचा तो उसे दयानंद मृत मिले। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजन यहां आये और शव को अस्पताल ले गये, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा