ब्यावर से झालावाड़ जा रहे थे पति-पत्नी, कार पलटी, दोनों चोटिल


 भीलवाड़ा हलचल। ब्यावर से झालावाड़ जा रहे पति-पत्नी शक्करगढ़ थाना सर्किल में सड़क हादसे का शिकार हो गये। दरअसल उनकी कार बेकाबू होकर सड़क से उतरने के बाद पलट गई थी। दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
शक्करगढ़ थाना प्रभारी राजूराम काला ने हलचल को बताया कि झालावाड़ निवासी उम्मेद सिंह राजपूत, पत्नी मधु कंवर के साथ कार से ब्यावर से झालावाड़ जा रहे थे। यह कार लाल का खेड़ा टोल के आगे बेकाबू होकर पलट गई। कार के एयर बेग खुलने से दंपती को गंभीर चोट नहीं आई। दोनों को मामूली चोट लगने से उन्हें 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना