भीलवाड़ा में बेखौफ बदमाश, सरेआम युवक को मारी गोली, आपसी रंजिश बताया जा रहा है हमले का कारण

 

 भीलवाड़ा हलचल।

जिले में लगातार हो रही चाकूबाजी पर पुलिस अंकुश भी नहीं लगा पाई कि रविवार रात बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात, मंगरोप थाने के दर्री गांव में हुई। हमले का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। उधर, फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  
मंगरोप थाना प्रभारी मोतीलाल रायका ने हलचल को बताया कि  विनोद गुर्जर व जालम  सिंह के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। 
इस बीच, रविवार को गुवारड़ी निवासी  विनोद 21 पुत्र नानालाल गुर्जर  अपने एक साथी के साथ खाना खाकर अपने गांव गुवारड़ी लौट रहा था। दर्री क्षेत्र से गुजरते समय रास्ते में जालमसिंह  आदि लोग विनोद को मिल गये। इन लोगों ने विनोद पर फायर किया, जिससे विनोद की हाथ की भूजा पर गोली लग गई। जिससे विनोद घायल होकर लहूलुहान हो गया। रात के सन्नाटे में गूंजी गोली की आवाज से इलाके के बाशिंदों में दहशत फैल गई। उधर, घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।  वहां से हमलावर फरार हो गये। 
थाना प्रभारी रायका वारदात की सूचना मिलते ही हमलावरों की जानकारी जुटाते हुये उनकी तलाश में निकल पड़े। संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है। फिल्हाल हमलावर नहीं पकड़े गये। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत