बाड़मेर में कुंवारी तो नागौर में तलाकशुदा, लुटेरी दुल्हन की अजीब कहानी; दर्जन भर से ज्यादा लोगों को लूटा

 


 

बाड़मेर ।जिले में एक लुटेरी दुल्हन के आंतक का मामला सामने आया है। बीते दो तीन सालों में यह लुटेरी दुल्हन करीब 13 से अधिक लोगों से लाखों की नकदी और गहने लूट चुकी है। इतना ही नहीं महिला फरार होने बाद लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाकर उनको ब्लैकमेल भी करती है। इस लुटेरी दुल्हन के खिलाफ बाड़मेर और नागौर में तीन केस दर्ज हैं, जबकि लुटेरी दुल्हन ने लोगों के खिलाफ 13 मामलें दर्ज करवा रखे हैं। लुटेरी दुल्हन की शिनाख्त बाड़मेर जिले चैहटन के ईश्वरपुरा कापराऊ निवासी जीयो देवी के रूप में की गई है। उसकी उम्र 38 साल बताई गई है।

बाड़मेर में कुंवारी, नागौरत में तलाकशुदा 

पुलिस ने बताया कि लुटेरी दुल्हन ने बाड़मेर में कुंवारी बनकर तो नागौर में तलाकशुदा बनकर लोगों को लूटा है। पुलिस ने बताया कि बीते साल अगस्त में लुटेरी दुल्हन ने बाड़मेर जिले के मापुरी के रहने वाले रामाराम को ठगा था। जिसके बाद रामाराम ने चैहटन थाने में जीया देवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि पहले महिला ने उससे दोस्ती की और बाद में बात शादी तक पहुंची। रामाराम ने पुलिस को बताया कि जीयो देवी ने खुद को कुवांरा बताया था। पीड़ित ने आगे बताया कि शादी के समय ही जीयो देवी ने उससे 2 लाख रूपए मांगे थे, जो उसने दे दिए थे। लेकिन इसके बाद भी शादी के कुछ समय बाद ही जीयो देवी उसको लुटकर फरार हो गयी। इतना ही नहीं उसने अपने एक साथी को बुलाकर उसके साथ मारपीट भी की।

नागौर में दर्ज दूसरे मामलों में भीखाराम जाट ने कुचेरा थाने में मामला दर्ज करवाया था। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि उसकी पत्नी के निधन के बाद वह दलालों के माध्यम से जीयो देवी के संपर्क में आया। जीयो देवी ने उससे मुलाकात के दौरान खुद को तलाकशुदा बताया था। जिसके बाद दोनों ने उससे शादी की। शादी के कुछ दिन बाद तो जीयो देवी उसके घर रहने लगी। लेकिन 1 मार्च 2022 को जीयो देवी 50 हजार रुपये लेकर बाड़मेर आ गई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना