शहीदी दिवस पर पीएम मोदी ने भगत सिंह को किया याद, राहुल बोले- जब-जब उठेगी कोई आवाज, उसमें इन शहीदों का अक्स होगा

 

 

Bhagat Singh, Punjab, State News

पंजाब के जालंधर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का गांव है, जिसका नाम खटकड़ कलां है।

आज (23 मार्च) शहीदी दिवस है। इस दिन क्रांतिकारी भगत सिंह को उनके साथियों के साथ फांसी दे दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर सुबह सवेरे एक ट्वीट किया। उन्होंने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के विचार हमेशा अमर रहेंगे। अन्याय के ख़िलाफ़ जब-जब कोई आवाज़ उठेगी, तब उस आवाज़ में इन शहीदों का अक्स होगा। जिस दिल में देश के लिए मर-मिटने का जज़्बा होगा, उस दिल में इन तीन वीरों का नाम होगा।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता और किसान आंदोलन के दौरान खासा सक्रिय रहे राकेश टिकैत ने भी शहीद-ए-आजम को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- भारत मां के वीर सपूतों जिन्होंने देश की आज़ादी में अपने प्राणों की आहूति दी, उन शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को मेरा चरण स्पर्श और शत शत नमन।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना