ठिकरियाखेड़ा में युवक को चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती

 


 भीलवाड़ा हलचल। जिले के ठिकरियाखेड़ा में एक युवक को दूसरे युवक ने चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले निम्बाहेड़ा व इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 
करेड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक ताज मोहम्मद ने हलचल को बताया कि ठिकरियाखेड़ा निवासी दुष्यंत 35 पुत्र नानालाल गुर्जर पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव में ही एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार दुष्यंत के सीने पर लगा, जिससे वह घायल हो गया। दुष्यंत को पहले निम्बाहेड़ा व बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक घटनाक्रम सामने आ पायेगा। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना