शराब पीकर घर के आंगन में की उल्टी, साफ करने के लिए कहा तो भिड़े श्रमिकों के दो गुट, चाकू लगने से एक की मौत, आठ घायल

 भीलवाड़ा हलचल. 

रंगों के त्योंहार धुलंडी पर खाने-पीने व रंग खेलने के बाद दो गुट भिड़ गये। इन गुटों के बीच हुये खूनी खेल में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के आठ से दस लोग घायल हो गये। इनमें से एक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि शेष का प्राथमिक उपचार व मेडिकल करवा दिया गया। घटना मांडल थाने के गुड्डा गांव में हुई।  पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, हत्या व खूनी संघर्ष को लेकर गांव में दहशत है।  
 मांडल थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने हलचल को बताया कि गुड्डा गांव में एक मकान है, जिसमें 5 कमरे बने हैं। इनमें से एक कमरे में दो श्रमिक, जबकि दूसरे कमरों में एक ही पक्ष के लोग रहते हैं। धुलंडी के पर्व पर इन सभी ने अपने-अपने हिसाब से रंग खेला और खाया पीया। एक कमरे में रहने वाले दो में से एक युवक को शराब का नशा ज्यादा हो जाने से उसने मकान के आंगन में उल्टी कर दी। इसे लेकर दूसरे तीन कमरों में रहने वाले लोगो ने इन दोनों को उल्टी साफ करने के लिए कहा। इसे लेकर इनके बीच विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों में हाथा-पाई हो गई। बाद में दो युवकों ने फोन कर अन्य साथियों को वहां बुलवा लिया। सभी लोग जबरन मकान में घुस आये और तीन कमरों में रहने वाले लोगों से झगड़ा किया। इसके बाद दोनों ही पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में  उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले के भनिहारी आमद चायल गांव निवासी संकट मोचन उर्फ सुधीर पांडेय 26 की चाकू लगने से मौत हो गई। वहीं नितेश मिश्रा, आतिश कुमार व सुजित दूबे सहित दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो गये। कुछ आठ से दस लोग घायल हुये हैं। इनमें से नितेश मिश्रा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने रात को ही सभी आठ-दस घायलों को अस्पताल ले जाकर मेडिकल व प्राथमिक उपचार करवाया। हत्या के इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को राउंड अप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, मृतक संकट मोचक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा