महादेव के दर्शन को जा रहे थे, गिरी भारी-भरकम चट्टान, पत्नी व बेटी की मौत, पति घायल

 


 राजसमंद हलचल। रोजाना की भांति पत्नी व बेटी के साथ बाइक पर महादेव के दर्शन को मंदिर जा रहे एक खनन श्रमिक पर भारी-भरकम चट्टान गिर पड़ी। इस हृदयविदारक घटना में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। हादसा, शनिवार सुबह केलवा के उमटी में हुआ।  
बता दें कि उमटी में रहने वाला एक खान मजदूर लक्ष्मणदास वैष्णव , पत्नी राजेश्वरी  और 3 वर्षीय पुत्री खुशी सहित खेतेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए बाइक से जा रहा था। शॉर्टकट के चक्कर में वैष्णव माइंस के बीच से बाइक निकाल रहा था। मंदिर से पहले कुछ दूरी पर चट्टान 30 फीट की ऊंचाई से बाइक पर जा गिरी। बाइक सवार दंपती व बेटी मलबे में दब गई। हादसे में मां बेटी की जान चली गई, जबकि मजदूर वैष्णव घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  जानकारी के अनुसार,  राजेश्वरी के चार बेटियां है। इनमें सबसे छोटी खुशी थी। 
खनन के कारण पहाड़ी पर कुछ चट्टानें झुकी हुई थी। इन्हीं के नीचे से होकर मंदिर जाने का रास्ता है। बाइक पर परिवार के साथ लक्ष्मणदास जब पहाड़ी के करीब से गुजरा तो ऊपर से बड़ी चट्टान और मलबा गिर पड़ा।   
 
       

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज