झील में कूदकर वृद्धा ने कर लिया सुसाइड


उदयपुर।

वृद्धा ने झील में कुदकर सुसाइड कर लिया। 3 महीने पहले मृतका के बेटे ने भी सुसाइड किया था, तब से वो डिप्रेशन में थी। मृतका रोजाना की तरह बुधवार सुबह गोवर्धनसागर झील के किनारे मार्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान झील में छलांग लगाकर उसने अपनी जीवनलीला को खत्म कर लिया।

गोवर्धनविलास थाना इलाके में सुबह करीब 9 बजे गोवर्धनसागर झील में शव को पानी में तैरता देखकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी। इस पर मौके पर पुलिस के साथ ही नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम भी पहुंची। टीम ने शव को बाहर निकाल कर एमबी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

महिला की पहचान सेक्टर 14 निवासी पूजा आलरेचा (62) के रूप में हुई है। मोर्चरी पहुंचे परिजनो ने बताया कि पूजा अपने बेटे अरूण की मौत के बाद से मानसिक अवसाद में थी। अरूण ने 3 महीने पहले सुसाइड कर लिया था। मृतका बुधवार को भी रोजाना की तरह मार्निंग वॉक का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद करीब 9 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश की। इसी बीच सोशल मीडिया में चल रहे फोटो के आधार पर परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज