शाहपुरा-जहाजपुर मार्ग पर हादसा, युवक की मौत, नहीं हो पाई शव की पहचान

 


 भीलवाड़ा हलचल.
शाहपुरा-जहाजपुर मार्ग पर बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव राजकीय अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। 
शाहपुरा थाना प्रभारी घनश्याम सिंह देवड़ा ने बताया कि करीब 30 वर्षीय एक युवक बीती रात पैदल ही शाहपुरा-जहाजपुर मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान किसी वाहन ने उक्त युवक को चपेट में ले लिया। इसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत बताते हुये शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस शव की पहचान के प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक किसी ने शव को नहीं पहचाना। थाना प्रभारी सिंह के अनुसार, अज्ञात युवक मुस्लिम समुदाय से हो सकता है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा