फसल की पिलाई करने गई महिला को स्टार्टर से लगा करंट, मौत

 भीलवाड़ा हलचल.
जिले के बराना गांव की एक महिला की बुधवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। शव का पीहर पक्ष की मौजूदगी में पोस्टर्माटम करवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 
आसींद थाने के हैडकांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने हलचल को बताया कि बराना निवासी तेजमल जाट की पत्नी माया 32 बुधवार सुबह जल्दी फसल की पिलाई करने खेत गई थी। जहां मायाकोमोटर चालू करते समय स्टार्टर से करंट लगा और वह अचेत हो गई। कुछ देर बाद जब परिजन खेत पर पहुंचे तो माया वहां अचेत मिली। उसे तत्काल आसींद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना