साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी का महाप्रयाण, अंतिम समय में आचार्य महाश्रमण रहे साथ

 


बीकानेर ।

जैन तेरापंथ धर्मसंघ के साध्वी समुदाय की मुख्या शासनमाता साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा का दिल्ली में गुरुवार सुबह 8:45 बजे महाप्रयाण हो गया है। इसके बाद से बीकानेर सहित पूरे देश के जैन समाज में शोक की लहर है। साध्वी प्रमुखा कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

जैन समाज के आचार्य महाश्रमण साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा का बहुत सम्मान करते थे। उनकी बीमारी और गंभीर स्थिति का पता चलने के बाद वो स्वयं पदयात्रा करते हुए दिल्ली रवाना हो गए। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण ने उनसे मिलने के लिए लंबी पदयात्रा की। अंतिम समय तक आचार्य महाश्रमण उनके साथ ही थे। साध्वी प्रमुखा के स्वास्थ्य को प्रतिदिन गिरता देखकर उन्होंने संथारे की भावना व्यक्त की। आचार्य ने साध्वी प्रमुखा को गुरुवार सुबह 7:15 बजे तेरापंथ भवन परिसर अध्यात्म साधना केंद्र में संथारे का प्रत्याख्यान करवाया था। लगभग 1:30 घंटे बाद संथारा सीज गया। तेरापंथ धर्मसंघ सहित पूरे जैन और देशभर में साध्वी प्रमुखा के महाप्रयाण की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

बीकानेर में मिली साध्वी प्रमुखा की उपाधि

आचार्य तुलसी ने बीकानेर में ही आयोजित एक कार्यक्रम में साध्वी कनकप्रभा को साध्वी प्रमुखा की उपाधि दी थी। वो तीन आचार्यों आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ और आचार्य महाश्रमण के साथ रहीं। जैन समाज के पुखराज चौपड़ा ने बताया कि बीकानेर में, खासकर गंगाशहर में उनका प्रवास रहा। मर्यादा महोत्सव के दौरान भी साध्वी प्रमुखा बीकानेर में रही।

गुलाम भारत में लिया था जन्म

साध्वी प्रमुख कनकप्रभा का जन्म 22 जुलाई 1941 को कलकत्ता, बंगाल, ब्रिटिश भारत में हुआ था। उन्होंने 15 साल की उम्र में पारमार्थिक शिक्षण संस्थान, लाडनूं (एक संस्था जहां प्रशिक्षण दिया जाता है) में भाग लिया। 19 साल की उम्र में लाडनूं में अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद एक तपस्वी का एहसास हुआ। उन्हें तेरापंथ के 9वें प्रमुख आचार्य तुलसी ने 8 जुलाई 1960 को दीक्षा दी थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा