बाइक से आये बदमाश, गाली-गलौच की, फिर चाकू से दो दोस्तों पर किया हमला, दोनों घायल, हमलावर भाग छूटे

 


 भीलवाड़ा हलचल। शहर की लेबर कॉलोनी में बीती रात घर से दुग्ध लेने जाते युवक व उसके दोस्त को युवकों ने चाकू मार दिया। इस घटना में दो युवक घायल हो गये। एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
प्रताप नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक चिराग अली ने हलचल को बताया कि लेबर कॉलोनी निवासी कालू मेहरा का बेटा कार्तिक 25 शनिवार रात 10.15 बजे घर से दुग्ध लेने कॉलोनी में ही जा रहा था। इस दौरान बड़ी स्कूल के पास उसे अपना दोस्त राहुल शर्मा मिला। इस दौरान दीपक रावल अपने साथियों के साथ बाइक लेकर वहां आ धमका।  वह राहुल शर्मा से गाली-गलौच करने लगा। दीपक के साथ दो लड़के और थे। दीपक रावल ने जेब से चाकू निकाला और परिवादी व उसके दोस्त राहुल शर्मा पर हमला कर दिया। इस घटना में राहुल व कार्तिक घायल हो गये। कार्तिक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी गोदारा ने बताया कि चाकूबाजी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना