महिला से सामूहिक दुष्कर्म


धौलपुर.

जिले में एक  महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ खेत से घर लौट रही थी, तभी चार लोगों ने कथित तौर पर दंपती की पिटाई कर दी। पुलिस ने कहा कि महिला का पति खुद को बचाने के लिए देसी पिस्तौल से वार कर फरार हो गया। बाद में चारों आरोपितों ने कथित तौर पर महिला से उसके बच्चों के सामने बंदूक के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों की पहचान लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में हुई है।

 पुलिस ने कहा कि कंचनपुर पुलिस स्टेशन में  सामूहिक दुष्कर्म और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।  अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत