युवक की कमरे में मिली लाश, गले में था रस्से का फंदा, फर्श पर पड़ा था शव, भाई ने जताई शंका


 भीलवाड़ा हलचल।

 शहर के चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित एक मकान में सोमवार को युवक का शव फर्श पर मिला। गले में रस्से का फंदा था। ऐसे में मृतक के भाई ने एक महिला सहित दो लोगों पर भाई को मारने की आशंका जताई है। 
प्रताप नगर थाने के हैडकांस्टेबल अर्जुन सिंह ने हलचल को बताया कि बिहार निवासी सतवंत 30 पुत्र राजनारायण भारती अभी चंद्रशेखर आजाद नगर में किराये से रहता था। उसकी पत्नी गर्भवती है, जो प्रसव के लिए 18 फ रवरी को अपने गांव गई थी। इसके बाद सतवंत अकेला ही मकान में रह रहा था। 
सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक की कमरे में लाश पड़ी है। इस पर वे, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां सतवंत की लाश फर्श पर पड़ी थी। गले में सूत की रस्सी का फंदा था। रस्सी टूटी थी। शव को मृतक के भाई रविंद्र आदि के सहयोग से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत बताया। पुलिस ने शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। जहां मृतक के भाई रविंद्र ने पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसमें उक्त घटना का हवाला देते हुये भाई सतवंत को मारने का आरोप एक महिला व युवक पर लगाया है। 

एक ही मकान में किराये से रहते थे, होता था विवाद
दीवान अर्जुन सिंह ने हलचल को बताया कि सतवंत जिस मकान में किराये से रहता था, उसी मकान में महिला व एक युवक भी रहते थे। महिला का सतवंत के साथ आये दिन विवाद होता था। इसी के चलते मृतक के भाई रविंद्र ने इन दोनों पर शंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। 
 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत