स्कूल संचालक छात्रा से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज


 

जयपुर / एक निजी स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग बालिका से यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि स्कूल संचालक ने कोरोना काल में बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के गर्भवती होने पर परिजनों को बच्ची के साथ ज्यादती की जानकारी लगी।जयपुर के एक निजी स्कूल में बालिका दसवीं की छात्रा है। कोरोना काल में स्कूल में कम बच्चे आते थे। स्कूल में कम आवाजाही का फायदा उठाकर स्कूल संचालक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। बच्ची गर्भवती हो गई तो परिजनों को पता चला, जिसके बाद बच्ची ने अपनी आपबीती माता-पिता को बताई।
पीड़िता के अनुसार छह महीने से स्कूल संचालक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित बच्ची की शिकायत पर स्कूल संचालक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच मानसरोवर एसीपी को सौंपी है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना