भीलवाड़ा में 15 और कोरोना पॉजिटिव केस आये सामने, एक्टिव केस बढ़कर 55 तक पहुंचे

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। भीलवाड़ा में कोरोना का कहर गुरुवार को भी जारी रहा। गांवों के साथ-साथ अब शहर में भी केस तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। गुरुवार 15 नये केस सामने आये हैं। इनमें 4 महिलायें भी शामिल हैं। बता दें कि यहां एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 55 तक पहुंच गई।  
 आरआरटी टीम प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने  बीएचएन को बताया कि कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते नजर आ रहे हैं। लगातार संदिग्धों की जांचें की जा रही है। जांच में गुरुवार को 15 नये संक्रमित केस मिले हैं। 
डॉक्टर चावला ने बताया कि गुरुवार को कोटड़ी का 24 वर्षीय युवक, शाहपुरा का 33 वर्षीय युवक, सांगानेरी गेट की 36 साल की महिला, चपरासी कॉलोनी का 23 साल का युवक, शास्त्रीनगर की 73 वर्ष की महिला, सुभाषनगर की 68 साल की महिला, 40 वर्षीय युवक, सांगोनरी गेट का 36 वर्षीय युवक, सुभाषनगर का 46 वर्षीय प्रौढ़, 29 वर्षीय युवक, गंगापुर की 60 साल की महिला, काशीपुरी का 38 वर्षीय युवक, सुभाषनगर व बापूनगर और चपरासी कॉलेनी के 18, 22 व 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने बताया कि इन संक्रमितों में से किसी की भी कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री सामने नहीं आई है। वहीं ये सभी वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगा चुके हैं।  चावला का कहना है कि भीलवाड़ा में एक्टिव केस बढ़कर 55 तक पहुंच गये हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा