किसान मोर्चा ने कर्ज माफी को लेकर ट्रेक्टर रैली निकाली

 



भीलवाड़ा-मूलचन्द पेसवानी 
भीलवाड़ा जिले के रायपुर में भाजपा किसान मोर्चा भीलवाड़ा द्वारा हस्ताक्षर महाअभियान के तहत रायपुर व मोखुंड़ा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल ट्रेक्टर रैली का आयोजन किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा, किसान मोर्चा जिला प्रभारी प्रसून शुक्ला के आतिथ्य में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में की गयी।
प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा ने इस मोके पर कहा की प्रदेश सरकार किसानो के साथ कर्ज माफी का झूठा वादा करके आयी है। आम चुनावों में जो प्रदेश के किसानो को भ्रमित किया गया कि सम्पूर्ण कर्ज माफी को सरकार बनने पर माफ किया जाएगा। तीन साल में कोई कर्ज माफनही किया गया जिससे प्रदेश के किसान आहत है। गहलोत सरकार के झूठे वादों को किसान माफ नही करेगा। आने वाले चुनावों में मुँह तोड़ जवाब देगा। इस राज्य सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम किसान करेगा ।
किसान मोर्चा जिला प्रभारी प्रसून शुक्ला ने कहा की इस राज्य सरकार के दिन लद गए है। जो धोखा प्रदेश के किसानो के साथ किया है उसके गम्भीर परिणाम यह कोंग्रेस सरकार भुगतने को तैयार रहे। एक तरफ किसानो को केंद्र सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि से प्रोत्साहन किया जा रहा है। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने किसानो के साथ कर्जमाफी के नाम पर केवल छलावा किया है। 
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने राज्य सरकार को जमकर कोसा व कहा की प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे है। सरकार केवल तीन साल से अपनी सता को बचाने की जुगत में लगी है। ऐसा लगता कि सरकार को जनता से प्रत्यक्ष कोई सरोकार नही प्रदेश में किसान दुःखी पीड़ित है ।
पूर्व विधायक सहाड़ा डा बालूराम चैधरी ने केंद्र सरकार के द्वारा दी जाने वाले किसान सम्मान निधि के साथ ही मिलने वाले वित्तीय अनुदान को बताया व इसके साथ ही सभी को जागरूक रहते हुए सरकारी योजनाओं को लाभ लेने हेतु कहा। पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपलाल जाट ने किसानो से आव्हान किया कि चुनाव आए तब इस सरकार को वोट से अपनी ताकत दिखाते हुए जवाब दे ।
सभा को जिला प्रमुख बरजी देवी भील, भाजपा रायपुर मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह जोगरास, मोखुंदा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन गुर्जर, भाजपा गंगापुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश जाट, किसान मोर्चा सहाड़ा विधानसभा प्रभारी सम्पत कुमावत ने भी सम्बोधित किया । किसान मोर्चा मोखुदा मंडल अध्यक्ष व सरपंच बद्रीलाल जाट ने स्वागत सम्बोधन किया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डा मीरा किराड, माण्डल विधानसभा प्रभारी डा पुष्कर गाड़िया लोहार, पूर्व प्रधान कमलेश चैधरी, भाजपा नेता नाथू लाल शर्मा, जहाजपुर विधानसभा प्रभारी माँगीलाल गुर्जर, जिला परिषद सदस्य पारस जीनगर, रायपुर सरपंच रामेश्वर लाल छिपा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयदीप सिंह राव, किसान मोर्चा जिला मंत्री रामचंद्र कुमावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमावत, किसान मोर्चा करेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय तिवाडी, रामराज मीणा, मनमोहन शर्मा, किशन कुमावत, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार नायक, हीरालाल, चतर सिंह सोलंकी, हेमेंद्र सिंह, लहरूलाल भील, दिनेश लक्षकार, एबीवीपी प्रत्याशी अवंतिका सुथार मोहन दरोगा, शंकर सिंह रावत, सज्जन सिंह, राहुल गुर्जर के साथ क्षेत्र के सैंकड़ों किसानो व कार्यकर्ताओं ने केनवास व प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किए ।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता नाथू लाल शर्मा ने किया।अंत में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपकमल गुर्जर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

शीतलाष्टमी की पूजा आज देर रात से, रंगोत्सव (festival of colors) कल लेकिन फैली है यह अफवाह ...!

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

21 जोड़े बने हमसफर, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज