भारत अब दुनिया का ताकतवर देश, राजनाथ सिंह बोले- पीएम मोदी के कहने पर रुका था रूस-यूक्रेन युद्ध

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। वह यहां पन्नाधाय उद्यान और प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए आए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब दुनिया का ताकतवर देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध कुछ घंटे के लिए रोक दिया गया था। इस बीच हमने 22 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों को वहां से बाहर निकाला था। ऐसा न कभी हुआ है और न कभी होगा।

पन्नाधाय उद्यान और प्रतिमा का लोकार्पण किया।

 

पन्नाधाय उद्यान और प्रतिमा का लोकार्पण किया।  

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार देश स्वाभिमान कभी झुकने नहीं देगी। हम सिर्फ भारत में ही रहने वाले लोगों की चिंता नहीं करते हैं, हम उन भारतीयों की भी चिंता करते हैं जो दूसरे देश में रह रहे हैं। भारत ने किसी भी देश पर आज तक आक्रमण नहीं किया है, लेकिन अगर किसी ने देश की तरफ बुरी नजरों से देखने की कोशिश की तो उसके मुंह-तोड़ जवाब दिया गया है।

 

कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोग।

 

कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोग। 

उन्होंने कहा कि सेना के जवानों पहले जो बंदूकें और मिसाइलें थीं वह अन्य देशों के मुकाबले हल्की थीं। कुछ समय बाद हम दूसरे देशों से बंदूक, राइफल, और गोला-बारूद नहीं खरीदेंगे। यह सब अब देश में ही बनेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि 8 साल पहले हम सिर्फ 900 करोड़ के हथियार बेचते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा 13000 करोड़ है। साल 2047 तक यह आंकड़ा 2.75 लाख करोड़ का होगा। 2047 आते-आते यानि 25 साल बाद भारत विश्वगुरु बनेगा।

पन्नाधाय की प्रतिमा 9.6 फीट ऊंची है।

 

पन्नाधाय की प्रतिमा 9.6 फीट ऊंची है।  

बता दें कि इससे पहले राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय उद्यान और पन्नाधाय की 9.6 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। उदयपुर नगर निगम ने पन्नाधाय पार्क को 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। पन्नाधाय को याद करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, पन्नाधाय ने कभी इसकी चिंता नहीं कि वह समाज में कुमाता कहलाएंगीं, क्योंकि मेवाड़ साम्राज्य सुरक्षित रहे, यही उनका लक्ष्य था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने कुमाता होने के कलंक को बर्दाश्त करने की हिम्मत की।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज