ब्याज माफिया की गिरफ्तारी की मांग, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस व ब्राह्मण समाज के लोग हुये आमने-सामने

 


 भीलवाड़ा अंकुर सनाढय़। पिछले दिनों गुलाबपुरा क्षेत्र के एक होटल में ब्याज माफिया से परेशान होकर युवक के खुदकुशी करने के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को सकल ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर चैंबर के बाहर पुलिस व समाज के लोग आमने-सामने हो गये। इसके चलते कुछ देर के लिए वहां हंगामा हो गया। 
जानकारी के अनुसार, शंभुगढ़ थाना सर्किल में रहने वाले एक युवक ने ब्याज माफिया रवि से परेशान होकर गुलाबपुरा क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष है। शुक्रवार को सकल ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन करते हुये ब्याज माफिया की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में कलेक्टर को ज्ञापन देने समाज के लोग उनके चैंबर पहुंचे। जहां अंदर जाने की बात को लेकर पुलिस व समाज के लोग आमने-सामने हो गये।  बाद में कलेक्टर आशीष मोदी भी चेंबर से बाहर आ गये। वहीं एसपी आदर्श सिद्धू व डीएसपी सिटी नरेंद्र दायमा भी वहां पहुंच गये। पुलिस अधीक्षक सिद्धू ने ब्राह्मण समाज को आश्वस्त किया कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा