पन्द्रह साल के चरवाहे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के देवरिया का खेड़ा गांव में पेड़ से लटके मिले शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।  
फूलियाकलां थाने के दीवान कैलाशचंद्र प्रजापत ने बीएचएन को बताया कि  सोमवार शाम करीब सात बजे देवरिया का खेड़ा में एक किशोर का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक नीम के पेड़ से शव लटका मिला। शव की पहचान गोपाल 15 पुत्र छोटू बागरिया के रुप में कर ली गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर मोर्चरी भिजवा दिया। जहां शव को सुरक्षित रखवाया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बड़े भाई रतन लाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गोपाल सुबह बकरियां चराने के लिए घर से जंगल के लिए निकला था जो लौटकर नहीं आया। इसके बाद उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना