जल संसाधन मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त



 देवास। 

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री   तुलसी राम सिलावट की कार का एक्सीडेंट हो गया है। उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के वक्त अफरा-तफरी मच गई। मंत्री सिलावट  को कार से बाहर निकाला गया। देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र में FIR दर्ज करा दी गई है।

   देवास में मंगलवार देर रात को यह घटना हुई है। मंत्रीजी देवास दौरे पर थे। जब मंत्रीजी लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त उनकी अफरा-तफरी मच गई। उनके काफिले में पायलट वाहन भी था। पायलट वाहन के सुरक्षा कर्मचारी तुरंत ही क्षतिग्रस्त वाहन तक पहुंचे और मंत्रीजी को बाहर निकाला।

बताया गया है कि मंत्रीजी सुरक्षित थे और उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। मंत्रीजी के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बड़ी संख्या में मंत्रीजी के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए थे और जिले के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज