जंगी चौक पर रंजिशवश युवक को पीटा, अस्पताल में कराया भर्ती

 


 भीलवाड़ा  बीएचएन। शहर गांधीनगर इलाके में जंगी चौक पर पर सोमवार की रात एक युवक को दूसरे युवक ने रंजिशवश पीट दिया। इसके चलते युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। 
प्रताप नगर थाने के दीवान सत्यकाम सिंह ने बीएचएन को बताया कि गांधीनगर में मारपीट के चलते युवक के घायल होकर भर्ती होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की। बाद में अस्पताल जाकर घायल गांधीनगर निवासी मुस्तकीम 30 पुत्र सकरुद्दीन शेख से घटना की जानकारी ली। मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह कहीं जा रहा था। इस दौरान जंगी चौक पर उसे मोहम्मद नामक युवक ने रोका और मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। शेख ने बताया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा