विधायक राजा सिंह को मिली जमानत
नई दिल्ली, । पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विधायक राजा सिंह (Raja Singh) को रिहा किया गया है। 14 एसीएमएम (14ACMM) कोर्ट द्वारा रिमांड आवेदन वापस करने के बाद राजा सिंह को रिहा कर दिया गया। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, मंगलवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी ने राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बता दें कि राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। गौरतलब है कि भाजपा ने राजा सिंह के बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें