गाय पर कुल्हाड़ी से हमला, पैर जख्मी,11 दिन बाद हुई मौत, केस दर्ज

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के रतनपुरा गांव के एक व्यक्ति की गाय को एक अन्य व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया। इस गाय ने ग्यारह दिन बाद दम तोड़ दिया।  इसे लेकर मांडलगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
मांडलगढ़ पुलिस ने बताया कि रतनपुरा निवासी कालू पुत्र भोलू गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि उसके पशु चरने के लिए घर से कुएं पर जाने के लिए छोड़े जाते हैं। 2 नवंबर की सुबह करीब छह बजे परिवादी की एक गाय पर शंभु पुत्र कासीराम गुर्जर ने कुल्हाड़ी से पैर पर वार किया, जिससे गाय घायल हो गई। परिवादी ने पशु चिकित्सालय से गाय का इलाज भी करवाया, लेकिन 13 नवंबर को इस गाय की मौत हो गई। पुलिस ने अपराध धारा 3,8,10 राज गोवंश अधिनियम 1995 के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच एएसआई रामलाल कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा