मिनी गोल्फ 14 वर्ष में गेता पारोली के राजवीर नरूका का राज्य स्तर पर चयन
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) सवाईपुर के निकटवर्ती गेता पारोली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र राजवीर नरूका का मिनी गोल्फ में राज्य स्तर पर चयन हुआ | संस्था प्रधान रेखा सोनी ने बताया कि शारीरिक शिक्षक महेश गर्ग के नेतृत्व में माली खेड़ा मांडल में आयोजित राज्य स्तरीय गोल्फ 14 वर्ष में स्थानीय विद्यालय का छात्र राजवीर नरूका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा इसका राज्य स्तर पर चयन हुआ | जो 11 जनवरी 2023 को बड़ागांव, उदयपुरवाटी, झुंझुनू में जिले का प्रतिनिधित्व करेगा | नरूका का चयन होने पर ग्राम वासियों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी || | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें