अण्डरब्रिजों से पानी निकासी की 15 दिन में मांगी कार्य योजना

 


भीलवाड़ा (हलचल)। नगर परिषद ने जिंदल सॉ लि. से शहर के तीन अण्डरब्रिजों में पानी निकासी के लिए 15 दिन में कार्य योजना मांगी है। नगर परिषद आयुक्त ने जिंदल सॉ लि. को पत्र लिखकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेशों की पालना में शहर के रेलवे लाईन पर स्थित तीन अण्डरब्रिजों से पानी निकासी के पम्प सेटों को दुरस्त कर इसकी पुख्ता व्यवस्था करने के लिए 15 दिवस में कार्ययोजना मांगी है। 
पिछले कई वर्षों में मानसून के दौरान इन अण्डरपासों में पानी कई घंटों तक भरा रहता है जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उधर इस संबंध में जिंदल सा. के लाइजनिंग हेड राजेन्द्र गौड़ ने बताया कि पानी भरने की समस्या के पीछे बिजली कटौती मुख्य कारण है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत