ट्रेलर टाटा गाड़ी में भिड़ंत, 2 BSF जवानों की मौत, 5 की हालत गंभीर

 

बाड़मेर जिले में भीषण हादसे में BSF के दो जवानों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुआ। हादसे में पांच जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में BSF के वाहन की ट्रक के ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद BSF के दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों में से एक जवान का इलाज चौहटन अस्पताल में चल रहा है। वहीं, चार जवानों को इलाज के लिए बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि बीएसएफ की 83वीं बटालियन के सात जवान अपने ऑफिशियल वर्क के लिए गांधीनगर (गुजरात) जा रहे थे। इस दौरान चौहटन कस्बे के निकट ही बीएसएफ के वाहन और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर में आमने-सामने भिडंत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी, जिला कलेक्टर लोकबंधु, एएसपी नरपतसिंह जैतावत, एसडीएम मौके पर पहुंचे और जवानों का हाल जाना।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा