बालिकाओं, महिलाओं पर अन्याय अत्याचार के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन 2 को

 


भीलवाड़ा । भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान 2 नवंबर बुधवार को प्रातः 11:30 बजे कलेक्‍ट्रेट के सामने भीलवाड़ा क्लब के पास मातृशक्ति पर हो रहे अत्याचार एवं कुठाराघात के विरोध में विशाल धरना ,प्रदर्शन आयोजित होगा।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मुंदड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद एवं राजसमंद  दिया कुमारी जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल  तेली के नेतृत्व व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के सानिध्य में बालिकाओं महिलाओं पर अन्याय अत्याचार व  मातृशक्ति पर  कुठाराघात की घटनाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन ज्ञापन आयोजित होगा।

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि आए दिन हो रही महिलाओं की चैन स्नैचिंग की घटनाएं, महात्मा गांधी चिकित्सालय में अभी हाल ही में दो नवजात के दर्दनाक मौत, प्रसूता वार्ड में टिप से अनुचित राशि वसूलना ,प्रतिदिन प्रदेश में बढ़ रहे बलात्कार एवं बालिकाओं की खरीद-फरोख्त आदि मुद्दों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दे प्रदेश सरकार को घेरेगी। कार्यक्रम में भाजपा के सभी  जनप्रतिनिधि गण पदाधिकारी  व महिला मोर्चा पदाधिकारी  व कार्यकर्ता सम्मिलित होगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत