जवाहर नगर में झगड़ा, दंपती सहित चार चोटिल, घरेलु सामान व सीसी टीवी कैमरे तोड़़े, 2 एफआईआर दर्ज

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर के जवाहरनगर में पड़ौसियों के बीच विवाद के चलते मारपीट हो गई। इसे लेकर दंपती व महिला सहित चार जने चोटिल हो गये। इस दौरान दंपती के घर में तोडफ़ोड़ भी की गई। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर दो एफआईआर दर्ज की है। 
प्रताप नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक राजू गिरी ने बीएचएन को बताया कि जवाहरनगर निवासी रामकुवांर पत्नी राजकुमार शर्मा ने लादी माली, समज कंवर, सीता माली सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी। एएसआई गिरीे ने बताया कि रामकुवांर का आरोप है कि इन आरोपितों ने परिवादी के घर में घुसकर मारपीट व तोडफ़ोड़ की। आरोपितों ने सीसी टीवी कैमरे, घरेलु सामान आदि तोड़ दिये। दरवाजे तोडऩे की भी कोशिश की। दंपती ने खुद को कमरे में कैद कर अपना बचाव किया। हमला करने वाले लोग पड़ोस के मकान से कूद कर आये थे। 
उधर, दूसरी रिपोर्ट हरणी महादेव निवासी राजू देवी पत्नी मनोहर सिंह राजपूत ने दर्ज करवाई। इसमें बताया गया है कि उसकी बेटी गंगा कंवर जवाहरनगर में परिचित से मिलने गई थी। जहां एक पति-पत्नी बुजुर्ग महिला को पीट रहे थे। गंगा, बीच-बचाव करने गई। इस दौरान पत्थर फैंकने से गंगा के सिर में चोट आई और वह लहूलुहान हो गई। एएसआई गिरी का कहना है कि इस घटना को लेकर शर्मा दंपती के साथ ही लादी माली व गंगा कंवर चोटिल हो गई। गंगा व लादी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं रामकुंवार व गंगा की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिये। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि झगड़े के पीछे मकान का विवाद सामने आया है। पूर्व में भी झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत भी पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। 
 
भीड़ को भगाने पेट्रोल डालकर लगाई आग, चपेट में आई बुजुर्ग महिला
पुलिस का कहना है कि जवाहरनगर में झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग महिला के पैर झुलस गये थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शर्मा दंपती के घर में कैद हो गया। भीड़ बाहर से दरवाजा  खटखटाने लगी। भीड़ घर में न घुस आये और हमला न कर दे। इसे लेकर शर्मा ने घर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाल कर दरवाजे  के नीचे से बाहर फेला दिया, जिससे आग लग गई। बाहर दरवाजे के पास खड़ी एक बुजुर्ग महिला के पैर झुलस गये। वास्तविकता पुलिस विस्तृत जांच से सामने आ पायेगी। 

उमड़ी भारी भीड़, पुलिस की 2 गाडिय़ां पहुंची मौके पर 
जवाहरनगर में चारभुजानाथ मंदिर के पास गली में बुधवार सुबह हुये झगड़े के चलते भारी भीड़ जुट गई। वहीं माहौल को देखते हुये लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके चलते पुलिस के दो वाहन मौके पर पहुंचे। समझाइश का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ में शामिल एक युवक ने पुलिस से भी बोलचाल की। 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार