सरकार की विफलता और जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार को जन आक्रोश रैली में उठायेंगे भाजपाई, 2 से होगी शुरूआत

भीलवाड़ा (हलचल)। कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश रैली भीलवाड़ा में 2 दिसम्बर से जिला स्तर पर और 3-4 दिसम्बर को विधानसभा स्तर पर शुरू होगी जबकि 1 दिसम्बर को राज्य स्तर पर इसका आगाज होगा। 
मांडल विधानसभा से भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने भाजपा की जन आक्रोश रैली को लेकर जयपुर में आयोजित कार्यशाला के बाद दूरभाष पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में भीलवाड़ा की सभी विधानसभा क्षेत्र से जन आक्रोश रैली के संयोजकों और सह संयोजकों ने हिस्सा लिया है जबकि जिला संयोजक बाबूलाल टांक भी कार्यशाला में शामिल हुए। गुर्जर ने बताया कि जन आक्रोश रैली में राज्य सरकार की विफलता, क्षेत्र के सत्तारूढ नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर करने के साथ ही लोगों के सामने आ रही समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मांडल क्षेत्र में संभवत: 4 दिसम्बर को जन आक्रोश रैली का शुभारम्भ किया जाएगा। इससे पहले वे 2 दिसम्बर को राजसमंद में संयोजक के नाते रैली की शुरूआत करेंगे। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना