नाथद्वारा- राष्ट्रीय लोक अदालत में 339 प्रकरणों का निस्तारण 1 करोड़ 20 लाख 95 हजार के अवार्ड पारित

 


 नाथद्वारा बीएचएन। नाथद्वारा मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 339 प्रकरणों का निस्तारण   एक करोड़ बीस लाख, पिच्यानवे हजार ,दो सौ सित्तहतर रूपये की अवार्ड राशि से लोक अदालत की भावना से किया गया।  
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज द्वितीय शनिवार को नाथद्वारा मुख्यालय पर नाथुवास स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।  लोक अदालत में शमनीय दाण्डिक अपराध, अन्तर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसुली के प्रकरण, पारिवारिक विवाद (तलाक को छोड़कर), एम.ए.सी.टी. प्रकरण, राजस्व प्रकरण, श्रम एवं नियोजन संबंधित विवाद अन्य सिविल मामलें (जिनमें ओ.डी.आर. से निस्तारण संभव हो) आदि से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया गया। 
         अपर जिला एवं सेशन न्यायालय नाथद्वारा तथा उपखण्ड मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा के लिए समेकित बैंच का गठन किया गया, जिसमें अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा  लक्ष्मीकांत वैष्णव  को अध्यक्ष तथा उपखण्ड अधिकारी नाथद्वारा   अभिषेक गोयल को सदस्य नियुक्त किया गया। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा न्यायालय के लिए भी समेकित बैंच का गठन किया गया । इसमें अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा   मनोज सिंगारिया को अध्यक्ष तथा अधिवक्ता  कमलेश अजमेरा को सदस्य नियुक्त किया गया।  
         उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने न्यायालय में लम्बित प्रकरणों को निस्तारित कराने के लिए अत्यधिक प्रयास किया एवं अधिकारीगण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व ही पक्षकारान् के मध्य प्री-काउंसलिंग कराकर प्रकरणों में राजीनामा का प्रयास किया जिसके परिणामस्वरूप अपर जिला एवं सेषन न्यायालय नाथद्वारा के 46  लम्बित प्रकरणों एवं  65 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों कुल 111 प्रकरणों का 45,81,100/- रूपये की अवार्ड राषि से वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा न्यायालय के 79 प्रकरणों का 32,40,396/- रू तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट  न्यायालय के 69 प्रकरणों 22,64,029 रूपये, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के 80 प्रकरणों का 20,09,752 की अवार्ड राषि से राजीनामा होकर निस्तारण किया गया।  
    इस प्रकार नाथद्वारा मुख्यालय पर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 339 प्रकरणों का निस्तारण 1,20,95,277/-  एक करोड़ बीस लाख पिच्यानवे हजार दो सौ सित्तहतर रूपये की अवार्ड राशि से लोक अदालत की भावना से  किया गया।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत