कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 66वां दिन, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कलमनुरी से शुरू की पदयात्रा

 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई महीनों से भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। कांग्रेस की यह यात्रा कर्नाटक से होते हुए महाराष्ट्र पहुंच गई है। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के हिंगोली के कलामनुरी से शुरू हुई है। यात्रा का आज 66वां दिन है।

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली के कलामनुरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। रास्ते में खड़े लोगों को हाथ हिलाते हुए दोनों नेता कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए दिखे।

 

jagran

यह यात्रा भारत के विचार के बारे में : आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीति से कहीं अधिक है। यह भारत के विचार के बारे में है। यह लोकतंत्र के लिए है, देश के लिए है। यह लोकतंत्र के विचार के लिए है। यही जीवंत लोकतंत्र है।

शिवसेना के कई नेता भी यात्रा में हुए शामिल

इसके साथ ही उनकी पार्टी के सहयोगी और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने आदित्य ठाकरे के साथ मार्च में शामिल हुए। पूर्व विधायक सचिन अहीर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना