गंभीर मारपीट के मामले में महिला सहित 6 गिरफ्तार

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। घर में घुसकर एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ गंभीर मारपीट करने के मामले में पंडेर पुलिस ने एक महिला सहित 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 
सहायक उप निरीक्षक पितांबर ने बीएचएन को बताया कि थाना सर्किल के माताजी का खेड़ा में 15 अक्टूबर को घर के रास्ते के विवाद में भाट जाति के दो परिवारों में विवाद हो गया। इसे लेकर एक परिवार के लोग दूसरे परिवार के घर पर जा धमके। इन लोगों ने दूसरे पक्ष के विमला, सीता देवी, हंसराज, भोनाराम व शंकर के साथ लाठियों से गंभीर मारपीट की। इसे लेकर पंडेर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में उक्त सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।  पकड़े गये आरोपितों में रामरतन पुत्र कालूराम भाट, पन्ना लाल पुत्र कालूराम भाट, गीता पत्नी गोविंद भाट, नौरतमल उर्फ सोनू पुत्र गोविंदराम भाट, महेंद्र पुत्र घीसा भाट व घीसा पुत्र देबी भाट शामिल बताये गये हैं। इन सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से सात दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना