पुजारी परिवार को जिन्दा जलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 


राजसमंद .  देवगढ़ थाना क्षेत्र के हीरा की बस्सी गांव में  पुजारी परिवार को जिन्दा जलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 राजसमंद डिप्टी बेनी प्रसाद मीणा ने बताया कि गत 20 अक्टूबर को पुजारी को जलाने के मामले में आठवें व मुख्य आरोपी तुलछा सिंह उर्फ भावेश सिंह पुत्र पदम सिंह रावत निवासी पेला बाडिया पीपलीनगर को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में पुजारी नवरत्न लाल की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी का इलाज उदयपुर के सरकारी हॉस्पिटल में जारी है। गिरफ्तार आरोपी को बापर्दा रखा गया है और पुलिस के अनुसार टिननुमा पुजारी की दुकान में तुलछा सिंह ने ही पेट्रोल फेंका था।

वही गुंटुर हैदराबाद में बैठकर पुजारी परिवार की हत्या की सुपारी देने के आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू सहित सात आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। पुलिस ने आठवें आरोपी को बापर्दा रखा है जिसे देवगढ़ के न्यायालय में पेश किया जाएगा। मीणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा