पुलिस अधिकारी की गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत

 


अजमेर। जिले में मार्बल सिटी के गांधीनगर थाना एरिया में अजमेर-जयपुर हाइवे पर स्थित बजरंग कॉलोनी में सोमवार देर शाम हादसे में पुलिस अधिकारी की गाड़ी ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि सरकारी गाड़ी आईपीएस अधिकारी प्रदीप मोहन शर्मा की थी, जो फिलहाल अजमेर में हाड़ा रानी महिला बटालियन में बतौर कमांडेंट पद पर पोस्टेड हैं। बुजुर्ग महिला सड़क पार करते समय गाड़ी की चपेट में आ गई। मृतक महिला का नाम गौरा देवी सेन था। हादसे के वक्त आईपीएस प्रदीप मोहन शर्मा गाड़ी में सवार थे, अजमेर से जयपुर जा रहे थे।



सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को पहले मार्बल सिटी असपताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को वाईएन असपताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आईपीएस की सरकारी गाड़ी को थाने में खड़ा कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत