रात में घर जा रहे तीन युवकों पर तलवार व बंदूक से हमला

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के खेडेला गांव के तीन युवकों पर गांव में ही तलवार व बंदूक से लैस लोगों ने हमला कर दिया। इसे लेकर बदनौर पुलिस ने पीडि़त युवकों के पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। 
बदनौर पुलिस ने बताया कि खेडेला निवासी मानसिंह पुत्र लालसिंह रावत ने गांव के ही शैतानसिंह पुत्र नन्दासिंह रावत, गोविन्द सिंह पुत्र चैनसिंह रावत सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि परिवादी के तीन लड़कें मिश्री सिंह, महेन्द्र सिंह ,रमेश सिंह रात 8-9 बजे के बीच गांव में ही अपने घर पर जा रहे थे। तभी  व्यक्तियों ने हाथों में हथियार तलवार व बन्दूक लेकर तीनों के उपर हमला कर दिया।  जिससे तीनों को चोटें आई। परिवादी का कहना है कि अगर उसके लडके नहीं चिल्लाते तो ये लोग उन्हें जान से मार देते। बदनौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना