बरुन्दनी के माहेश्वरी पँचायत भवन में माहेश्वरी समाज के हुए चुनाव में रामराय लड्ढा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया
आकोला (रमेश चन्द्र ड़ाड) बरुन्दनी के माहेश्वरी पँचायत भवन में माहेश्वरी समाज के हुए चुनाव में रामराय लड्ढा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति से चुनी गई कार्यकारिणी में कृष्ण गोपाल सोमानी उपाध्यक्ष, गोपाल कृष्ण गट्टानी कोषाध्यक्ष, सुरेश तुरकिया मन्त्री तथा प्रहलाद राय सोमानी सह मन्त्री चुने गए। कार्यकारिणी में दस सदस्य भी बनाए गए।बैठक में हो तहसील प्रतिनिधि के लिए भी दस सदस्यों के नाम भी निश्चित किए गए। निवर्तमान अध्यक्ष सत्य नारायण नरानीवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें